फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अवतार' के सीक्वल के लिए फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार, जेम्स कैमरून ने बताई नई रिलीज डेट

Fri, 24 Jul 2020 10:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अवतार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार' के सीक्वल के लिए फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी और ये फिल्म 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना जैसी महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट 16 दिसंबर, 2022 कर दी गई है। 

जेम्स कैमरून ने सोशल मीडिया पर लिखा- फिल्म में हो रही इस देरी की वजह से मुझसे ज्यादा निराश कोई नहीं है, लेकिन मैं हमारे कलाकारों के अविश्वसनीय प्रदर्शन और असाधारण काम से प्रभावित हूं। उन्होंने डिज्नी स्टूडियो को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवतार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें इस साल की शुरुआत में जेम्स कैमरून और फिल्म निर्माता जॉन लांदौ फिल्म निर्माण से जुड़े 50 कर्मियों के साथ 'अवतार' के सीक्वल की शूटिंग करने के लिए न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन गए थे।

गौरतलब है कि साल 2009 में आई फिल्म 'अवतार' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। जिसके बाद इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा भी कर दी गई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से न्यूजीलैंड सरकार ने लॉकडाउन के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद 'अवतार' सीक्वल की शूटिंग बीच में ही रोकना पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें