कहानी से निराश हुए कुछ फैंस
फिल्म के विजुएल इफैक्ट्स के जहां दर्शक कायल हुए, वहीं फिल्म की कहानी कुछ दर्शकों को कमजोर महसूस हुई। दरअसल, 'अवतार' फ्रैंचाइज की पिछली फिल्मों की कहानी ज्यादा दमदार थी। ऐसे में तीसरी किस्त की कहानी दर्शकों को उतनी कमाल नहीं लगी। एक यूजर ने लिखा, 'अवतार फायर एंड ऐश में बहुत ज्यादा प्लॉट और बहुत ज्यादा कहानी है। इतनी ज्यादा कि यह ओवरवेलमिंग लगती है। साथ ही, इसमें कोई कहानी भी नहीं है और यह साफ है कि फिल्म मेकर्स के पास अब आइडिया खत्म हो गए हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, '197 मिनट के स्क्रीनसेवर ग्राफिक्स, अजीब डायलॉग, कमजोर कहानी। यह सोचकर डर लगता है कि जेम्स कैमरून की फिल्म के दो और सीक्वल आने वाले हैं।' इसी तरह कई और यूजर कहानी को लेकर बहुत दुखी दिखे। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे यह कहते हुए कोई खुशी नहीं हो रही है कि इस फिल्म ने मुझे निराश किया। यह खूबसूरत है, लेकिन अपने ज्यादातर मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रहती है। फिल्म के किरदार जेक और लोआक के साथ बहुत बुरा करता है, इसके बारे में मैं सोचना बंद नहीं कर पा रहा हूं।'
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए। सिगॉर्नी वीवर और स्टीफन लैंग भी इस फिल्म में अहम किरदाराें में दिखाई दिए हैं। फिल्म को जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून हैं।