फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
फैंस की राय
अवतार फ्रैंचाइजी के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज एक्स पर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को लेकर कई फैंस ने अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, 'यह अब तक की सबसे अच्छी अवतार फिल्म है।' तो वहीं एक और फैन ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाली कहानी, जबरदस्त एक्शन और इतने शानदार सींस कि विश्वास नहीं होता।'