फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar 3 Box Office: क्या 'धुरंधर' के बवंडर में खुद को बचा पाई 'अवतार 3'? जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन

Tue, 23 Dec 2025 08:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avatar Fire and Ash Collection Day 5: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार- फायर एंड ऐश' की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इसने आज कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
अवतार 3 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अवतार' 3 सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को भारतीय दर्शकों के बीच पहुंची। 'अवतार- फायर एंड ऐश' ऐसे वक्त में रिलीज हुई, जब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' छाई हुई है। ऐसे में इस हॉलीवुड फिल्म का क्या हाल है? जानिए पांचवें दिन का कारोबार...

विज्ञापन

अवतार 3 - फोटो : X
पिछले चार दिन का कलेक्शन
बेशक रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बोलबाला है, मगर इसके बीच जेम्स कैमरून की 'अवतार 3' भी चुपके से अपने पैर जमाती दिख रही है। वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद इसने कल मंडे टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार दिन फिल्म का कारोबार कुछ ऐसा रहा...
 
दिन कलेक्शन
पहला दिन 19 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 22.5 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 25.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन 09 करोड़ रुपये

अवतार 3 - फोटो : यूट्यूब
पांचवें दिन का कलेक्शन
आज मंगलवार को पांचवें दिन भी 'अवतार 3' अपना दम दिखा रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन इस फिल्म ने 6.78  करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 83.03 करोड़ रुपये हो चुका है।

अवतार 3 - फोटो : यूट्यूब
क्या 100 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री?
'धुरंधर' के दबदबे के बीच फिल्म 'अवतार- फायर एंड ऐश' ने शुरुआती पांच दिन 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब यह फिल्म 100 करोड़ क्लब के नजदीक है। अगर यह इस सप्ताह इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो संभव है कि यह 100 करोड़ी बन सके। हालांकि, 25 दिसंबर को इसके सामने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

अवतार 3 - फोटो : X
शानदार विजुअल्स के लिए लोकप्रिय 'अवतार' फ्रेंजाईजी
'अवतार' फ्रेंचाइजी अपने शानदार विजुअल्स के लिए जानी जाती है। पैंडोरा और नावी की कहानी वाली यह फिल्म सीरीज अपने रनटाइम को लेकर भी चर्चा में रहती है। यह फिल्म 2009 की 'अवतार' और 2022 की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की अगली कड़ी है। 'अवतार 3' एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, जियोवानी रिबिसी और केट विंसलेट जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें