फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
200 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई
'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बताया जाता है कि इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' चल रही है, जिसकी वजह से 'अवतार 3' को कम दर्शक मिल रहे हैं। 'धुरंधर' की लहर के बावजूद उम्मीद है कि 'अवतार 3' की कमाई दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के बारे में
‘अवतार: फायर एंड ऐश’, ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी किस्त है। इस फिल्म का क्रेज भारतीय दर्शकों के बीच कई वर्षों से बना हुआ है। फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सल्डाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए हैं। फिल्म को जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है।