फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर बीते साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अवतार बीते साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 2.13 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं, हाल ही में फिल्म को लेकर बताया गया कि जेम्स कैमरून ने अवतार 3 और अवतार 4 की शूटिंग कर ली है। भविष्य में अवतार 5 भी बन सकती है। अब अवतार के प्रॉड्यूसर जॉन लैंडौ ने फिल्म को लेकर कुछ जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सीक्वल का चार्ली चैपलिन से कनेक्शन है।