फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी इस हॉलीवुड एक्ट्रेस बोली-मैने कभी उसके साथ संबंध नहीं बनाए

Wed, 22 Aug 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्ट्रेस एशिया अर्जेंटीना इन दिनों यौन उत्पीड़न जैसे आरोप का सामना कर रही हैं। उन पर एक्टर और रॉक म्यूजिशियन जिमी बेनेट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एशिया अर्जेंटीना ने उस समय जिमी बेनेट का यौन उत्पीड़न किया था जब वह 17 साल के थे। अब इन आरोपी पर एक्ट्रेस ने अपना बयान दिया है।
विज्ञापन


एशिया अर्जेटीनाने  खुद पर लगे आरोपों पर कहा- 'मैं यह खबर सुनकर काफी हैरान और दुख में हूं, मुझ पर लगे सभी आरोप एकदम झूठे हैं। मैंने कभी भी जिमी बेनेट के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यौन उत्पीड़न के मामले पर चुप्पी रखने के लिए एक्ट्रेस ने जिमी को करीब 380,000 डॉलर भी दिए थे। इतना ही नहीं दोनों की बिस्तर पर सोते हुए सेल्फी भी एक्ट्रेस को दे दी थी।

बता दें एशिया अर्जेंटीना से लेकर एंजेलिना जोली तक कई जानी-मानी महिलाओं ने विनस्टीन पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। हॉर्वे पर इस मामले में 90 से ज्यादा केस दर्ज है। हॉलीवुड में करीब 81 फिल्मों के लिए ऑस्कर जीतने वाले हार्वे विनस्टीन अपनी संपत्ति बेचने पर मजबूर हो गए हैं। आपको बता दें कि एशिया अर्जेंटीना XXX और स्कारलेट दीवा जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें