फिल्म 'जुरासिक पार्क रीबर्थ' की स्टार कास्ट के साथ आशीष
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashishchanchlani
आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली के मेहर्शाला अली के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘वेलमक टू जोरासिक पार्क रीबर्थ।’ फिल्म के प्रीमियर के वीडियो को भी आशीष ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।
यूजर ने किया आशीष की पोस्ट पर रिएक्ट
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की स्टार कास्ट के साथ आशीष को देखकर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। वह यूजर लिखता है, ‘हमें आपके ऊपर गर्व है।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘भाई आप तो बड़े आदमी हो गए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आशीष, भाई आप हम सबको प्राउड फील कराते हो।’ आशीष की मां ने भी बेटे की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है, वह आशीष पर प्राउड फील कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Kusha Kapila: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए एक्टर, कुशा कपिला से लेकर इनके नाम तक हैं शामिल
जल्द इस सीरीज में आएंगे नजर आशीष
आशीष चंचलानी यूट्यूब पर काफी फेमस हैं, अब तक फनी वीडियो बनाकर दर्शकों को एंटरटेन करते थे। मगर अब वह डायरेक्टर भी बन गए हैं। जल्द ही आशीष की एक वेब सीरीज ‘एकाकी’ रिलीज होगी। इस हॉरर कॉमेडी सीरीज में आशीष ने एक्टिंग भी की है। साथ ही इसे प्रोड्यूस, डायरेक्ट भी किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ में वापस आ रहे परेश रावल? मशहूर यूट्यूबर बोले- ‘आप इसकी आत्मा हैं’
इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में भी फंसे
बताते चलें कि जब ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का विवाद हुआ था तो आशीष चंचलानी भी उस केस में फंस गए थे। दरअसल, वह भी उसी एपिसोड में नजर आए, जिसमें पूरा विवाद खड़ा हुआ। ऐसे में समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया के अलावा आशीष पर भी केस हुआ। इस शो में रणवीर ने माता-पिता के ऊपर एक आपत्ति जनक मजाक किया था।