लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जेन्स बॉन्ड के लिए गाना कोई मामूली बात नहीं है। फिल्म का थीम सॉन्ग इतना खास होता कि उसमें पूरी फिल्म का संदर्भ निहित होता है। यानी कि आप फिल्म में क्या-क्या देखने वाले हैं इसका अंदाजा आपको गाना सुनकर ही हो जाएगा।
हॉलीवुड में कई गायक ऐसे हैं जिन्होंने बॉन्ड फिल्मों के लिए गाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाबी हासिल हुई। आइए आपको बताते हैं उन सिंगर्स की लिस्ट जो बॉन्ड का थीम सॉन्ग कोशिश करने का बावजूद नहीं गा पाए।
एमी वाइनहाउस
एमी वाइनहाउस को उनके बहु-पुरस्कार-विजेता 2006 एल्बम, बैक टू ब्लैक की सफलता के बाद क्वांटम ऑफ सोलेस (2008) थीम गीत बनाने के लिए चुना गया था। लेकिन एमी ने तय समय सीमा सॉन्ग पूरा नहीं किया जिसके बाद बॉन्ड फ्रैंचाइजी ने एलिसिया कीज और जैक व्हाइट को इस गाने के लिए चुना।
Radiohead
स्पेक्टर के लिए सबसे पहले Radiohead से बात की गई थी जिसके लिए उन्होंने अपने गाने मैन ऑफ वॉर की पेशकश की लेकिन मेकर्स को लगा कि यह सॉन्ग फिल्म के लिए रिकॉर्ड नहीं किया गया है और इसलिए इसे ऑस्कर का नॉमिनेशन नहीं मिल सकता, इसके बाद सैम स्मिथ ने स्पेक्टर के का थीम सॉन्ग राइटिंग ऑन द वॉल गाया।
एरिक क्लैप्टन
एरिक क्लैप्टन को लाइसेंस ट्रैक टू किल (1989) के टाइटल ट्रैक के लिए चुना गया था लेकिन उनका गाया गाना कभी रिलीज ही नहीं हुआ। इसके बाद निर्माताओं ने सात बार की ग्रैमी विजेता, ग्लैडिस नाइट को मौका दिया।