कब हुआ निधन?
मशहूर मैक्सिकन अभिनेता और डांसर गेरार्डो तरासेना का 31 जनवरी 2026 को 55 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि एसोसिएसियन नेशनल डी एक्टोरेस (एंडीए) ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की। उनके बयान में किसी भी तरह की कोई चिकित्सा संबंधी या बाकी परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गेरार्डो तरासेना का करियर
गेरार्डो तरासेना का जन्म 1970 में मैक्सिको सिटी में हुआ था। सिनेमा में जाने से पहले उन्होंने एक डांसर और थिएटर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया। गेरार्डो तरासेना ने 'मैन ऑन फायर', 'द मैक्सिकन' और नेटफ्लिक्स की सीरीज 'नार्कोस: मैक्सिको' जैसी कई बड़ी फिल्मों और सीरीज में काम किया। गेरार्डो को खासतौर पर नेटफ्लिक्स सीरीज 'नार्कोस: मैक्सिको' में ड्रग लॉर्ड पाब्लो अकोस्टा के रूप में काफी प्रसिद्धि मिली।
यह भी पढ़ें: धड़ाधड़ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही 'बॉर्डर 2', जानें 12वें दिन का कलेक्शन