साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बीती 17 मई को चुकी है। इस बार फेस्टिवल भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का दर्जा मिला है। गुरुवार को फिल्म फेस्टिवल में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे और कहा कि यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी। भारत और बांग्लादेश द्वारा सह निर्मित यह फिल्म बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक है।