सबसे पहले #MeToo अभियान का शिकार हुए हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, इसके बाद उनपर नया मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि साल 2013 में हार्वे वीनस्टीन ने उसे अपने ऑफिस बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शुक्रवार को केस दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला ने कहा है कि हार्वे वीनस्टीन ने उसको अच्छी अभिनेत्री बनाने का लालच देते हुए बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने अपने मुकदमें में यह भी दावा किया है कि हार्वे वीनस्टीन अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के साथ भी कथित तौर पर सो चुके हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शुक्रवार को ही अपना एक बयान जारी कर खुदे साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया है।
जेनिफर लॉरेंस ने अपने बयान में कहा है- हार्वे वीनस्टीन द्वारा पीड़ित महिला के लिए मेरे दिल में काफी संवेदना है, लेकिन हार्वे वीनस्टीन के साथ मेरे केवल प्रोफेशन रिलेशनशिप थे इसके अलावा और कुछ नहीं। यह कुछ महिलाओं की फर्जी रणनीति है कि वह (हार्वे वीनस्टीन) अनगिनत महिलाओं को लुभाने में लगे हुए थे।
बता दें कुछ महीने पहले #MeToo अभियान के तहत ग्रैंड ज्यूरी ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीडऩ अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं। वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।