फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पिलो चैलेंज' में शामिल हुआ ऐनी हैथवे का नाम, वायरल हो रही तस्वीर

Fri, 24 Apr 2020 01:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऐनी हैथवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हाल फिलहाल में पिलो चैलेंज देखने को मिल रहा है। इस चैलेंज के तहत सितारों के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स पिलो (तकिया) को पहनकर इसके साथ अलग अलग पोज दे रहे हैं। इस चैलेंज की लिस्ट में अब हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे का भी नाम शामिल हो गया है।

विज्ञापन


ऐनी हैथवे  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऐनी हैथवे  ने नीली और सफेद तकिये का इस्तेमाल करते हुए अपनी ड्रेस बनाई है। वहीं ऐनी हैथवे  के पीछे लगी पेटिंग में पंख नजर आ रहे हैं। ऐसे में ऐनी हैथवे  देखने में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ऐनी हैथवे  की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रह हैं।
 

ऐनी हैथवे  के इस लुक को देखकर 2001 की 'द प्रिंसेस डायरीज' की चर्चा तेज हो गई है। 'द प्रिंसेस डायरीज' में मिआ थर्मोपॉलिस भी अहम भूमिका में थीं। न सिर्फ ऐनी हैथवे की तस्वीर बल्कि इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी पिलो चैलेंज के चलते सुर्खियों में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें