फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो ड्रीम सन जैसे हैं’, ‘द ओडिसी’ स्टार ऐनी हैथवे को बहुत पसंद हैं टॉम हॉलैंड, कहा- ‘मेरे बच्चे बड़े होकर…’

Sat, 11 Jul 2026 01:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anne Hathaway on Tom Holland: हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने अपनी फिल्म ‘द ओडिसी’ के को-स्टार टॉम हॉलैंड की जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
ऐनी हैथवे और टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐनी हैथवे और टॉम हॉलैंड फिल्म ‘द ओडिसी’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच हाल ही में ऐनी ने टॉम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनके अपने बच्चे बड़े होकर टॉम जैसे बनें। फिल्म में ऐनी, टॉम की मां का किरदार निभा रही हैं।

इससे बेहतर ऑन-स्क्रीन बेटा मिल ही नहीं सकता  

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान ऐनी हैथवे ने बताया कि टॉम के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत खास रहा। फिल्म में टॉम हॉलैंड टेलीमेकस का रोल निभा रहे हैं, जबकि ऐनी पिनेलोपी के किरदार में नजर आएंगी।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में मां वाले इमोशन्स कैसे दिखाए, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें इससे बेहतर ऑन-स्क्रीन बेटा मिल ही नहीं सकता था। ऐनी ने टॉम को ‘ड्रीम सन’ यानी ऐसा बेटा बताया जिसकी हर माता-पिता को चाह होती है। 

टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे टॉम बहुत पसंद हैं
उन्होंने कहा, ‘असल जिंदगी में एक मां होने के नाते मैं चाहती हूं कि मेरे सभी बच्चे बड़े होकर मेरे ऑन-स्क्रीन बेटे की तरह अच्छे इंसान बनें।’ यह सुनकर टॉम हॉलैंड हंस पड़े।

ऐनी ने आगे कहा कि उन्हें टॉम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे टॉम बहुत पसंद हैं।’ साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में ओडीसियस का रोल निभा रहे मैट डेमन के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।


ऐनी हैथवे की पर्सनल लाइफ के बारे में 
बता दें कि ऐनी हैथवे ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दोनों की शादी 2012 में हुई थी और उनके दो बेटे- जोनाथन (10 साल) और जैक (6 साल) हैं। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है।

विज्ञापन

द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म है, जो होमर की क्लासिक कहानी पर आधारित है। इसमें ओडीसियस की ट्रोजन वॉर के बाद घर लौटने की 10 साल लंबी यात्रा को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- ‘मैट और टॉम में से कौन बेहतर?, 'द ओडिसी' के प्रमोशन के दौरान नोलन ने पूछा चौंकाने वाला सवाल; वीडियो हुआ वायरल

फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, इलियट पेज, मिया गोथ, जॉन लेगुइजामो और ट्रैविस स्कॉट भी नजर आएंगे।

यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें