फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मधुमक्खियों के बीच एंजेलिना जोली ने कराया शानदार फोटोशूट, तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे वाह

Fri, 21 May 2021 05:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने एक फोटोशूट कराया जो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच वारयल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने हजारों मक्खियों के बीच फोटोशूट करवाया है जिसे नेशनल जियोग्राफिक के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
एंजेलिना जोली - फोटो : Instagram: @natgeo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया है कि हर तरफ उनकी ही बात हो रही है। दरअसल, यह फोटोशूट उन्होंने वर्ल्ड बीज (मधुमक्खी) डे के मौके पर करवाया है। उन्होंने मधुमक्खियों के झुंड के बीच फोटशूट भी कराया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि मधुमक्खियां उनके शरीर पर चिपकी हुईं हैं। फोटोशूट के दौरान उन्होंने एक ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना हुआ है। यह मधुमक्खियां डैन विन्टर्स की थी, जो कि एक शौकिया मक्खी पालक हैं।

विज्ञापन


बता दें कि फोटोशूट नेशनल जियोग्राफिक के सहयोग से किया गया था। हैरान कर देने वाली बात रही कि एंजलिना के शरीर पर 18 मिनट तक मधुमक्खियों चिपकी रही थीं। डैन विंटर्स के अनुसार, मधुमक्खियों को शांत रखने के लिए और वो एंजलिना को कुछ नुकसान ना पहुंचाएं, इस बात पर काफी ध्यान दिया गया था। काफी योजनाओं और सावधानी के साथ यह फोटोशूट पूरा हुआ था।

नेशनल जियोग्राफिक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एंजलिना की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। साथ ही फोटोशूट के पीछे लगी मेहनत का भी वर्णन किया है।वीडियो में आप देख सकेंगे कि एंजलिना के शरीर पर हजारों मधुमक्खियां चल रही होती हैं और वो केवल एक बार ही अपनी गर्दन और मुंह हिलाती हैं।
 
विज्ञापन

एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
1982 में आई फिल्म 'लुकिंग टू गेट आउट' था। इसमें एंजेलिना बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद ही एंजेलिना की किस्मत चमक गई। इंस्टाग्राम पर एंजेलिना अपनी टॉपलेस, बिकिनी बोल्ड फोटो शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों वह ब्रैड पिट संग तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर भी चर्चा में थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें