इससे पहले एंटरटेनमेंट टुडे को दिए इंटरव्यू में एंजेलिना ने ब्रैट पिट से रिश्ता तोड़ने की वजह बताई थी। अभिनेत्री एंजेलिना ने कहा था कि कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया था कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह थी अलग होने के पीछे।
एंजेलिना ने बताया कि उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती।
एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों के माता-पिता हैं। बता दें एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।