एंजेलिना जोली अपनी जिंदगी में ब्रैड पिट को भुलाकर आगे बढ़ गई हैं। सुनने में आ रहा है कि वह आजकल एक ब्रिटिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं लेकिन उनका दिल है कि ब्रैड से हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। एंजेलिना ब्रैड से अलग हो चुकी हैं लेकिन फिर भी उनपर नजर बनाए हुए हैं।
मिड-डे में छपी खबर के अनुसार ब्रैड पर नजर रखने के लिए एंजेलिना ने अपने फोन में एक गूगल अलर्ट सेट किया है। सूत्रों के मुताबिक, 'एंजेलिना ब्रैड के बारे में हर चीज जानना चाहती हैं। उन्हें मालूम है कि एक बार तलाक हो गया तो एंजोलिना का ब्रैड पर कोई कंट्रोल नहीं रहेगा।'
ये भी पढ़ें: एंजेलिना जॉली की जिंदगी में आया नया शख्स, ब्रैड के उड़े होश!
एंजेलिना और ब्रैड ने पिछले साल सितम्बर में तलाक फाइल किया था। कहा जा रहा है कि एंजेलिना इस बात से दुखी थीं कि अलग होने के वक्त ब्रैड ने इस रिश्ते को बचाने की कोशिश नहीं की। एंजेलिना को इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं ब्रैड उन्हें भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे न बढ़ जाएं।