90 के दशक में हर एक के दिल-ओ-दिमाग पर छा चुका 'मोगली' के फैंस के लिए खुशखबरी है। वॉर्नर ब्रदर्स ने फिल्म 'मोगली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'मोगली' बच्चों के पसंदीदा किरदारों या फिल्मों में से एक है और जंगल में जानवरों के साथ एक बच्चे की दोस्ती को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
ये फिल्म 2016 में आई 'मोगली' का सीक्वल ही है, लेकिन इसका नाम भी 'मोगली' रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि 'मोगली' के पिछली कहानी के साथ-साथ आगे भी दिखाया जाएगा कि वो कैसे गांव में इंसानों के बीच रहने के लिए संघर्ष करता है।
पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी बघीरा और बल्लू मोगली का हर मौके पर साथ देते हुए नजर आएंगे और हर मुश्किल से मोगली को बचाने में मदद करते दिखेंगे। फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं। फिल्म के आखिर में मोगली और शेरखान की वॉर दिखाई जाती है।
यहां देखें 'मोगली' का ट्रेलर