हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत
सैकनिल्क से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘एनाकोंडा’ ने पहले दिन 1.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी इतना ही है। हॉलीवुड फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन शुरुआती दिनों में करती हैं। हालिया रिलीज ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। यह भी एक फ्रैंचाइज फिल्म थी और ‘एनाकोंडा’ भी पॉपुलर फ्रैंचाइज फिल्म का ही हिस्सा है।
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कार्तिक आर्यन की फिल्म से पीछे रही ‘एनाकोंडा’
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘एनाकोंडा’ से कलेक्शन के मामले में बाजी मार गई। इस तरह ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ ने भी गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन 14.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ से भी कमाई के मामले में ‘एनाकोंडा’ काफी पिछड़ गई।
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है हॉलीवुड फिल्म की कहानी
फिल्म ‘एनाकोंडा’ में चार दोस्त हैं। इनकी दोस्ती बचपन से लेकर जवानी तक बरकरार रही है। ऐसे में सभी दोस्त साथ मिलकर अमेजन के जंगल में जाते हैं और 1997 की फिल्म ‘एनाकोंडा’ का रीमेक बनाना चाहते हैं। लेकिन मुश्किल तब खड़ी होती है, जब असल में एक एनाकोंडा से इनका सामना होता है। फिल्म की शुरुआत कॉमेडी से होकर थ्रिलर और एक्शन में बदल जाती है।
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘एनाकोंडा’ में नजर आए ये पॉपुलर एक्टर
‘एनाकोंडा (2025)’ फिल्म में पॉल रुड, जैक ब्लैक, स्टीव जान, थैंडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चियर और सेल्टन मेलो जैसे उम्दा एक्टर नजर आए हैं। फिल्म को टॉम गोर्मिकन ने डायरेक्ट किया है। इसके राइटर टॉम गोर्मिकन और केविन एटन हैं।