हॉलीवुड अभिनेत्री एमी एडम्स का कहना है कि उनके भीतर का जीव एक कुत्ते के पिल्ले की तरह है, क्योंकि वह भी हमेशा नए लोगों से मिलते समय बहुत दोस्ताना और मिलनसार होती हैं।
सूत्रों के अनुसार, 40 वर्षीया एमी ने 'वॉग' पत्रिका को बताया कि वह जब सेट पर नए लोगों से मिलती हैं, तो उनमें एक कुत्ते के बच्चे की तरह ही एक उन्माद एवं उतावलापन हिलोरे मारने लगता है।
उन्होंने कहा, "मैं जब छोटी थी, तो सबके प्रति बहुत दोस्ताना एवं मिलनसार थी। मैं अब भी जब फिल्म के सेट पर जाती हूं, तो डॉग पार्क में मौजूद एक गोल्डन रिट्रीवर (कुत्ते की एक प्रजाति) की तरह बर्ताव करती हूं, क्योंकि मैं अपने इर्दगिर्द लोगों को पाकर बहुत खुश होती हूं।"
चार बच्चे और चाहती हैं निकोल
अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कहा है कि उनके पास चार बच्चे पहले से होने के बावजूद वह अपने पति कीथ अर्बन के साथ चार और बच्चों की चाहत रखती है।
कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, अभिनेत्री 47 के पहले से ही चार बच्चे हैं। इनमें इसाबेला 21 उनकी गोद ली हुई बेटी है। उनके पहले पति टॉम क्रूज से उनका एक बेटा है, जिसका नाम कोन्नोर 19 है। कीथ अर्बन से उनके दो बच्चे हैं, छह वर्षीय बेटी संडे और चार वर्षीय बेटा फेथ।
चार बच्चे और चाहने के सवाल पर उन्होंने कहा, मेरे पास पहले से ही चार बच्चे हैं और मेरी बहन के पास छह बच्चे हैं. इसलिए मेरी मां कहती है कि अब बहुत हो गया।'' उन्होंने कहा, ''अगर हो सका तो मैं चार बच्चे और चाहूंगी।
माइली से कोई समानता नहीं
गायिका-अभिनेत्री डेमी लोवातो कहती हैं कि पॉप स्टार माइली साइरस और उनमें कोई समानता नहीं है। डेमी ने 'द टीजे शो' के साथ साक्षात्कार में अपनी पूर्व सहेली के बारे में बातें की।
डेमी से जब पूछा गया कि क्या वह और माइली अब भी दोस्त हैं, तो उनका जवाब था, "हां हम हैं, जैसे कि दो लोग आपस में परिचित होते हैं, वैसे ही हम भी हैं...यह जीवन है। लोग बदलते हैं और आपको पता है...उनमें और मुझमें कोई समानता नहीं हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देती हूं।"
सूत्रों के अनुसार, डेमी एक समय पर मादक पदार्थों की आदी रही थीं और कई दफा वह मादक पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में भी खुल कर बात कर चुकी हैं। यही वजह है कि माइली और डेमी अब दोस्त नहीं हैं।
सूत्र ने कहा, "डेमी अपनी अतीत की वजह से अब बहुत ज्यादा पार्टी और मौज मस्ती से परहेज करती हैं, जब माइली इसके ठीक उलट हैं।"