जेरी ली लेविस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे। उन्होंने एक दो या तीन नहीं, बल्कि सात बार शादियां की थीं लेकिन वह विवादों में तब आ गए जब शादी की वजह से ही उनका करियर तक खत्म हो गया था। उन्होंने अपनी 13 साल की कजिन से भी शादी कर ली थी, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हुए। इसके अलावा वह पहले से शादीशुदा भी थे, जिसके बाद उनके विरोध में उनके शोज कैंसिल होने लगे। साथ ही उन्हें रेडियो से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:- Friday Box Office: दिन-ब-दिन घटती जा रही राम सेतु और थैंक गॉड की कमाई, कांतारा और हर हर महादेव का ऐसा रहा हाल
एक नजर उनके करियर पर डालें तो वह साल 1950 में सुर्खियों में आए थे और उन्होंने खुद को रॉक रिबेल के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में उतारा था। उनके कई गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उनके स्टाइल को भी लोगों ने खूब पसंद किया। साल 1958 में उनका करियर खत्म हो गया, जिसका कारण उनकी शादी बनी।