आपको बता दें कि डेमी लोवेटो के अस्पताल भर्ती की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की कामना करने लगे थे। लेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स सहित हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के जल्द ठीक होने की कामना की थी।
इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट किया "डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार, डेमी के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है कि डेमी लोवेटो निक जोनस के भाई जो जोनस की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। आपको बता दें कि डेमी लोवेटो ने 'हार्ट अटैक', 'स्टोन कोल्ड' और 'टेल मी यू लव मी' जैसे कई हॉलीवुड गानों से दर्शकों के दिलों को जीता है।