फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के वर्जिनिटी टेस्ट वाले बयान को लेकर अमेरिकन रैपर टीआई ने मांगी माफी

Tue, 26 Nov 2019 05:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रैपर टीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिकी रैपर और एक्टर टीआई ने हाल ही में कहा था कि वह हर साल अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाते हैं। अब रैपर ने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन


रैपर ने कहा है कि मैं अपनी बेटी से माफी मांगता हूं। मुझे सबके सामने ऐसी बात नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने इसे शाब्दिक लिया। मैंने कभी भी ये नहीं कहा कि मैं डॉक्टर के साथ परीक्षण रूम में था। मेरी बेटी जानती है मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। उसे पता है मैं कैसा हूं। उन्होंने कहा- मेरी बेटी ने मुझे इस बारे में बात करने से मना किया था। 

बता दें पब्लिक प्रोग्राम में टीआई ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी के हायमन का टेस्ट करवाया। उन्हें को बहुत गर्व है कि उनकी बेटी का हायमन सुरक्षित है। हायमन सही-सलामत होने का उनका इन्टरप्रेटेशन है कि उनकी बेटी ने अभी तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमेरिकी रैपर टीआई अपने बेटी के साथ - फोटो : Social media
टीआई ने अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि जब उनकी बेटी बड़ी होगी और पीछे मुड़कर देखेगी तो उन्हें इस बात का धन्यवाद देगी कि उसके पिता उसका कितना ध्यान रखते थे। वहीं, टीआई की इन बातों को सुनकर प्रोग्राम के होस्ट हैरान तो हुए ही, साथ ही साथ उन्होंने उनकी बेटी को एक कैदी तक बता दिया। होस्ट ने कहा कि वह दूसरे पैरेंट्स के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। 

टीआई ने प्रोग्राम के दौरान अपने बेटे को लेकर भी एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा अभी 15 साल का है, लेकिन सेक्सुअली एक्टिव यानी यौन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है। हालांकि उन्हें अपने बेटे को लेकर किसी बात की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें