फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका सिंगर ने चुराया आशिकी 2 का म्यूजिक, डायरेक्टर और कंपोजर ने किया खुलासा

Wed, 19 Dec 2018 03:27 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
T-Pain - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर लेखक और रैपर टी-पेन के एक गाने को यूट्यूब हटा सकता है। टी-पेन पर बॉलीवुड गाने के म्यूजिक को चुराने का आरोप लगा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टी-पेन का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'डेट्स यो मनी' है।
विज्ञापन


यह गाना जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ वैसे ही टी-पेन पर म्यूजिक चोरी करने का आरोप लग गया। खबरों की मानें तो उन्होंने साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 के टाइटल सॉन्ग के म्यूजिक को चुराया है। टी-पेन के 'डेट्स यो मनी' गाने को सुनने के बाद फिल्म आशिकी 2 के फिल्ममेकर मोहित सूरी और म्यूजिक कंपोजर मिथून ने आरोप लगाया है कि टी-पेन ने उनकी फिल्म के म्यूजिक को चुराकर गाना बनाया है। 

 


इन दोनों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मोहित सूरी और मिथून के अनुसार टी-पेन ने आशिकी 2 के म्यूजिक को चुराया है। वहीं अब यूट्यूब को टी-पेन के इस गाने को हटाने की बात कर रहा है। आपको बता दें कि फिल्म आशिकी 2 में अभिनेत्रा आदित्य कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने सुपरहिट हो चुके हैं। दर्शकों ने फिल्म को भी खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें