अमेरिकन रैपर निक्की मिनाज भारत में कुछ ऐसा काम कर रही है जिसकी किसी को भनक तक नहीं है। हालांकि निक्की ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट भी किया है लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी को नहीं पता कि वो भारत के एक गांव में पैसा पहुंचाने का काम कर रही हैं।
जीं हां निक्की भारत के एक गांव में पैसा देती हैं और गांव को लोग इस पैसे का अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर गांव का विकास, करने में खर्च कर रहें हैं। अब इस गांव में कंप्यूटर सेंटर के साथ कई आधुनिक सुविधाएं आ गई हैं।
निक्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक आदमी गांव में कुएं खुदवाने के लिए निकी का धन्यवाद कर रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए निक्की ने लिखा ऐसा काम करने से मुझे अपने आप पर गर्व महसूस होता है।
I'm so proud of our sisters in India. God is so good. Their desire was to have water wells & places where they can worship, places where they can learn technology, computers, reading, etc. We're just getting started. These women are us and we are them!
A post shared by Nicki Minaj (@nickiminaj) on May 20, 2017 at 3:34pm PDT