Lucy Liu: साल 2000 में आई मैकजी द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म चार्लीज एंजल्स में ड्रू बैरीमोर और कैमरून डियाज के साथ लूसी लियू ने अभिनय किया था। यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। चार्लीज एंजेल्स में निभाए गए लियू के किरदार को लेकर उन्होंने अपनी एक खास इच्छा जताई है।
हॉलीवुड अभिनेत्री लूसी लियू ने हाल ही में खुलासा किया कि अगर चार्लीज एंजल्स फ्रेंचाइजी का एक नया रीबूट बनता है, तो वह अपने पुराने किरदार को दोबारा निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
लूसी लियू
- फोटो : इंस्टाग्राम@lucyliu
लूसी लियू ने चार्लीज एंजल्स के रोल को दोबारा निभाने पर जो अपनी प्रतिक्रिया दी है, उससे प्रशंसक यही कयास लगा रहे है कि क्या चार्लीज एंजेल्स फिर से बनाई जाएगी या फिर यह सिर्फ लूसी की दिली की इच्छा है, और कुछ नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में लूसी लियू ने कहा, "मैं कभी भी इस अवसर को नकारने वाली नहीं हूं। अगर मुझे फिर से उस किरदार को निभाने का मौका मिले, तो मैं इसे जरूर करूंगी।"
विज्ञापन
3 of 5
लूसी लियू
- फोटो : इंस्टाग्राम@lucyliu
लूसी लियू, साल 2000 की फिल्म 'चार्लीज एंजल्स' और 2003 की फिल्म 'चार्लीज एंजल्स: फुल थ्रॉटल' में एलेक्जा रेडमंड के किरदार में सभी का दिल जीत चुकी हैं। लूसी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि फिल्म के रीबूट में उनकी वापसी दर्शकों के लिए एक रोमांचक पल हो सकती है। लूसी का कहना है कि चार्लीज एंजल्स का किरदार हमेशा उनके लिए खास रहा है और अगर चार्लीस एंजल्स को फिर से बनाया जाएगा, तो वह इसमें अभिनय जरूर करेंगी।
4 of 5
लूसी लियू
- फोटो : इंस्टाग्राम@lucyliu
लूसी लियू के अनुसार, फिल्म के रीबूट का आइडिया दिलचस्प है, खासकर जब आज के दौर में महिला सशक्तिकरण और एक्शन फिल्मों की अहमियत बढ़ी है। चार्लीज एंजल्स के पहले दो संस्करणों में लूसी के साथ ड्रा जूलिया, कैमरीन डियाज़ और ड्रू बैरीमोर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। अब, एक नए रीबूट की उम्मीद की जा रही है, जिसमें नई एंजल्स के रूप में नए चेहरे नजर आ सकते हैं।
लूसी लियू ने अपने पुराने साथी कलाकारों के साथ बिताए गए समय को भी याद किया और कहा कि वह हमेशा एक मजबूत और प्रेरणादायक टीम के हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित थीं। अगर भविष्य में कोई ऐसा प्रोजेक्ट सामने आता है, तो वह उसे करने में संकोच नहीं करेंगी।