फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने वाली हैं अमेरिकी अभिनेत्री एश्ले टिस्डेल, पति के साथ बेबी बंप में साझा कीं तस्वीरें

Fri, 18 Sep 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मां बनने वाली हैं अमेरिकी अभिनेत्री एश्ले टिस्डेल - फोटो : Twitter- @ashleytisdale
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेत्री एश्ले टिस्डेल और उनके पति क्रिस्टोफर फ्रेंच अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की। इस जोड़ी ने कई तस्वीरें साझा कीं जिसमें एश्ले पति क्रिस्टोफर फ्रैंच के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। 2014 में शादी के बाद एश्ले पहली बार मां बनने वाली है।

विज्ञापन


एश्ले का बेबी बंप तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है। एश्ले ने सफेद रंग का गाउन पहना है और एक हाथ बेबी बंप पर रखा है। सोशल मीडिया पर एश्ले के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री वेनेसा हडगेंस ने एश्ले को बधाई देते हुए लिखा, "आप लोगों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" अभिनेत्री केली क्यूको ने लिखा- "ओ माई गॉड आपको बधाई!" 

एश्ले टिस्डेल अपनी फिल्म हाई स्कूल म्यूजिकल के बाद काफी चर्चा में आईं थीं जिसके बाद से वे कई फिल्मों में काम और गाने गा चुकी हैं। हाई स्कूल म्यूजिकल फिल्म में इंवास का किरदार निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। इस फिल्म के बाद एश्ले टिस्डेल ने वार्नर ब्रदर्स रिकॉर्ड्स के साथ करार किया और अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत की।
विज्ञापन


साल 2007 फरवरी में एश्ले टिस्डेल का पहला एल्बम हेडस्ट्रोंग रिलीज हुआ। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। एश्ले अपने लुक्स के जरिए भी चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें