कैसे हुआ था अमेरिकन एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम@michelletrachtenberg
मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जब उनकी मृत्यु हुई तो वह सिर्फ 39 साल की ही थीं। इतनी छोटी उम्र में मिशेल के निधन से उनके सभी चाहने वाले दुखी थे। वहीं अब जाकर उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साफ हो पाया है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था। यह जांच न्यूयॉर्क सिटी के मेडिकल परीक्षक की ओर से आई है।
कैसे हुआ था मिशेल का निधन
अभिनेत्री मिशेल ट्रेचटेनबर्ग के निधन के बाद से ही उनके चाहनेवाले जानना चाहते थे कि आखिर इतनी छोटी उम्र में अचानक से वह कैसे इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। वहीं अब जाकर न्यूयॉर्क सिटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय की एक रिपोर्ट सामने आई है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि अभिनेत्री मिशेल ट्रेचटेनबर्ग की मृत्यु मधुमेह की जटिलताओं के कारण हुई थी।
कब हुआ था निधन
39 वर्षीय मिशेल, जो "गॉसिप गर्ल" और "बफी द वैम्पायर स्लेयर" जैसे शो के लिए जानी जाती थीं, फरवरी में मैनहट्टन के अपने अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में पाई गई थीं। शुरू में उनकी मृत्यु का कारण साफ नहीं हो पाया था, लेकिन प्रयोगशाला परीक्षणों के बाद इसे मधुमेह से जोड़ा गया। उनके परिवार ने शव परीक्षण का विरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया क्योंकि कोई आपराधिक कारण नहीं पाया गया था। मिशेल की मृत्यु पर सारा मिशेल गेलर, ब्लेक लाइवली जैसी कई हस्तियों ने शोक जताया था।
यह भी पढ़ें:
Peddi Update: राम चरण-जान्हवी की 'पेड्डी' की शूटिंग पर आया नया अपडेट, मौला अली रेलवे स्टेशन से जुड़ा है मामला..