फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी डेप के वकीलों ने कोर्ट में पेश किया एंबर हर्ड और उनकी बहन का वीडियो, लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 26 Jul 2020 01:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

57 वर्षीय 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम स्टार जॉनी डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

विज्ञापन


इसी को लेकर लंदन की एक अदालत में सुनवाई चल रही है। इसी सुनवाई के दौरान जॉनी डेप के वकीलों ने एक वीडियो क्लिप कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने अपनी ही बहन पर हमला किया।

वकीलों ने कहा कि उन्हें गुरुवार की रात को "गोपनीय" स्रोत से वीडियो मिला है। हालांकि इससे पहले हर्ड की बहन व्हिटनी हेनरिकेज ने अदालत में गवाही दी थी कि हर्ड ने उनपर कभी हमला नहीं किया था। एंबर की बहन ने वीडियो पर बात करते हुए कहा- यह कथित रूप से 2006 या 2007 में फिल्माया गया था और एक रियलिटी टेलीविजन शो का हिस्सा था। मेरी बहन कभी हिंसक नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड - फोटो : Social Media
वहीं दूसरी तरफ एंबर हर्ड ने लंदन की एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि मुझे पूर्व पति जॉनी डेप से धमकी मिली थी। जिसके बाद मुझे लगने लगा था कि वह मुझे जान से मारने वाला है।

लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर उन्हें राक्षस की तरह पेश करने का भी आरोप लगाया था। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। हालांकि डेप ने हमेशा ही इन आरोपों से इनकार किया है।

पढ़ें- ब्रूस ली के साथ 'एंटर द ड्रैगन' में काम करने वाले एक्टर जॉन सेक्सन का 83 वर्ष की उम्र में निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें