अभिनेत्री एंबर हर्ड ने सोमवार को लंदन के उच्च न्यायालय को बताया कि उनके पूर्व पति जॉनी डेप ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। एंबर हर्ड ने अपने बयान में कहा कि कुछ घटनाएं तो इतनी गंभीर थीं कि मुझे लगने लगा था कि वह मुझे जान से मारने जा रहा है, या तो जानबूझकर या फिर अपना नियंत्रण खोकर।
याद दिला दें कि इससे पहले लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने रात में उनको पंच मारा था। उस रात उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने 650 मिलियन डॉलर खो दिए हैं।
57 वर्षीय 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम स्टार डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।
अदालत ने अखबार के वकील से सबूतों के बारे में सुना जिसमें कहा गया है कि डेप ने 2013 से तीन वर्षों में कम से कम 14 अवसरों पर अपनी पूर्व पत्नी से हिंसक लड़ाई की। इसका आधारा भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स का सेवन बताया गया है।
कोरोना काल में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स की घोषणा, 22 नवंबर पर लगी मुहर