जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड
- फोटो : ट्विटर
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के बीच लड़ाई झगड़े की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप भी लगा चुके हैं।
अब खबर आ रही है कि जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक के सेटलमेंट के तौर पर करीब 70 लाख डॉलर दिए हैं। हालांकि एंबर हर्ड ने कहा है कि वह इस रकम को अपने पास नहीं रखेंगी बल्कि दान कर देंगी।
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार जॉनी डेप और उनकी पत्नी एंबर हर्ड के रिश्ते बेशक खत्म हो गए हों लेकिन दोनों के बीच लड़ाई जगजाहिर है। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। बीते दिनों एक ऑडियो टेप से खुलासा हुआ था कि एंबर भी जॉनी के साथ मारपीट करती थीं।
एंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर मारपीट का आरोप लगाया था। जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर शराब की बोतल फेंककर दाहिने हाथ की बीच की ऊंगली की हड्डी तोड़ने के आरोप में 347 करोड़ का मुकदमा किया था।
बता दें साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया।