फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैड पिट से लिंकअप की खबरों पर पहली बार बोलीं आलिया शौकत, 'हम सिर्फ दोस्त हैं'

Sat, 27 Jun 2020 06:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रैड पिट, आलिया शौकत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कभी हॉलीवुड में परफेक्ट कपल कहे जाने वाले एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अलग हो चुके हैं। नौ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही एक्ट्रेस ब्रैड पिट से अलग हो गईं। तलाक के बाद ब्रैड पिट का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। 

विज्ञापन


अब ब्रैड पिट के साथ नाम जुड़ने से परेशान आलिया शौकत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- ''हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं। शुरुआती अफवाहों के सामने आने के बाद, मेरे दोस्त बाकी दुनिया की तरह ही ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या चल रहा है? और मुझे तस्वीरें भेज रहे थे। मैं अभिभूत महसूस कर रही थी। यह ऐसी भावना है जैसे हर कोई मेरे बारे में ही बात कर रहा हो। मैं निर्देशक स्पाइक जॉन्ज के माध्यम से ब्रैड से मिली। हम दोस्त बन गए, और ब्रैड ने मुझे अपने दोस्तों के ग्रुप से मिलवाया। इस तरह ये बढ़ता चला गया।''


इतना ही नहीं ब्रैड पिट का नाम जेनिफर एनिस्टन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पिट और जेनिफर मैक्सिको में शादी करेंगे। पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। इस साल की शुरुआत में ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टर को Screen Actors Guild Awards में मस्ती करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं ब्रैड पिट को जब अवॉर्ड मिल रहा था तब जेनिफर उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वहीं जब जेनिफर को अवॉर्ड मिला उस समय ब्रैड पिट बैकस्टेज थे लेकिन वहां मौजूद स्क्रीन पर उन्हें देख खुश हो रहे थे।
विज्ञापन


एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है। बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पिट ने एंजेलिना जोली से शादी कर ली और फिर तलाक भी ले लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें