ऋचा चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच अली फजल हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द नील में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। अली फजल से सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है।
अली ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा- मर्डर तो शुरुआत थी। इन मजेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मजा आया। डेथ ऑन द नील एक यात्रा रही। फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी।
बता दें फिल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। अली इस फिल्म में एक सस्पेक्ट के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मिस्र की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिस पर एक मर्डर हो जाता है।
अली फजल 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगाथा के कई नॉवेल पर अलग-अलग टाइम पीरियड में फिल्में बनती रही हैं। ये फिल्म भी अगाथा के नॉवेल पर आधारित है।