फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द हंट' में नजर आएंगे अल पचिनो, नाजी हंटर्स बैंड पर बनाई जा रही सीरीज

Sat, 12 Jan 2019 01:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल पचिनो
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर अल पचिनो अमेजन के धारावाहिक 'द हंट' में अभिनय करते नजर आयेंगे। 'हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार 78 वर्षीय अभिनेता का इस कार्यक्रम से जुड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इसका निर्माण ऑस्कर विजेता जॉर्डन पील करने वाले हैं।
विज्ञापन


10 कड़ियों वाले इस कार्यक्रम की पटकथा डेविड वील ने लिखी है। निक्की टॉसकानो के साथ वील कार्यक्रम के सह संचालक होंगे। पील की 'मंकीपॉ प्रोडक्शंस' और 'सोनार एंटरटेनमेंट' इसका निर्माण करेगी।

'द हंट' वर्ष 1977 में न्यूयॉर्क शहर में रहे नाजी हंटर्स बैंड पर आधारित है।

बता दें पचीनो इससे पहले 'एंजेल्स इन अमेरिका' और 'द गॉडफादर सागा' जैसी टीवी श्रंखलाओं में काम कर चुके हैं। उन्हें 'द गॉडफादर' फ्रेंचाइजी, 'सर्पिको', 'डॉग डे आफ्टरनून' और 'स्टेंट ऑफ अ वुमैन' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें