91वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह के बाद अब एमी अवॉर्ड्स भी बिना किसी होस्ट के होने जा रहा है। फॉक्स के सीईओ चार्ली कोलियर ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें बिना होस्ट के भी इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड की रेटिंग में कोई कमी नहीं आई। जिसे देखते हुए अब एमी अवॉर्ड्स को भी बिना किसी होस्ट के कराने का फैसला लिया गया है।
बीते दिनों ही 71वें एमी अवार्ड्स की नॉमिनेशन की लिस्ट जारी की गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एमी अवार्ड्स धूम मची हुई है। खास बात ये है कि 71वें एमी अवार्ड्स में 32 नॉमिनेशन हासिल किये हैं।
मशहूर टीवी चैैनल एचबीओ की चर्चित ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से सुर्खियों में रही है। वहीं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में 'गेम ऑफ थ्रोंस' की प्रतिस्पर्धा 'बेटर कॉल सोल', 'बॉडीगार्ड', 'ओजार्क', 'पोज', 'सक्सेशन', 'दिज इज अस', 'किलिंग इव' जैसे शो से है। एक नजर 71वें एमी अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट पर।
लीड एक्टर्स ड्रामा सीरीज
जेसन बेटमैन, ओजार्क
बाॅब ओडनक्रि, बेटर कॉल सोल
स्टर्लिंग के ब्राउन, दिस इज अस
मिलो वेंटीमिग्लिया,दिस इज अस
किट हैरिंगटन, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
बिलू पोटर, पोज
बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज
एमिली कॅाल्क, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
लीना हेडी, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
सोफी टर्नर, गेम ऑफ थ्रोन्स
मेसी विलियम्स, गेम्स ऑफ थ्रोन्स
फिओना शा, किलिंग इव
जूलिया गार्नर,ओजार्क
ड्रामा सीरीज
गेम्स ऑफ थ्रोन्स
बेटर कॉल सोल
बॉडीगार्ड
किलिंग इव
ओजार्क
पोज
दिस इज अस
रियलिटी सीरीज
नेल्ड इट
टॉप सेफ
द अमेज़िंग रेस
निंजा वॉरियर
द वॉइस