आइकॉनिक शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क के किरदार से भारत में सभी का दिल जीतने वालीं मैसी विलियम्स के नए प्रोजेक्ट्स का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक यह एक कॉमेडी सीरीज होगी। जिसे 'टू वीकस टू लिव' का नाम दिया है। वहीं मैसी के किरदार की बात करें तो उनके किरदार का नाम'किम' होगा। जिसे अकेले उसकी माँ ने पाला है। वहीं किम पिता की मौत एक रहस्यमी हालातों में हुई है।
सीरीज की कहानी किम के पिता की रहस्यमी गुत्थी के आसपास है। ऐसे में किम की जर्नी की स्टोरी को आगे बढ़ाती है। वहीं यूके मीडिया हाउस स्काई की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया- 'किम कोई साधारण मछली नहीं है - वह एक महान सफेद शार्क की तरह है।' वहीं मैसी ने अपनी नई सीरीज के बारे में कहा, 'टू वीकस टू लिव' एक नई कहानी है और मैं इस अद्भुत टीम के साथ बहुत कुछ नया करना चाहती हूं।'
गेम ऑफ थ्रोन्स के बाद यह मैसी का पहला टीवी प्रोजेक्ट है। सीरीज ज़ाय बेनेट और जॉन माउंटग द्वारा शुरू की गई थी। इस साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल इसका प्रीमियर होगा।