फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु डिबैंगो का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Wed, 25 Mar 2020 10:54 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु डिबैंगो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन संक्रमित और मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रहा है। ऐसे में अब एफ्रो-जैज के दिग्गज मनु डिबैंगो (Manu Dibango) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मनु डिबैंगो का मंगलवार (24 मार्च) को निधन हो गया। बता दें कि मनु डिबंगो कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले शुरुआती सितारों में से एक हैं। 

विज्ञापन


86 वर्षीय मनु ने वैसे तो अपने करियर में कई हिट्स दिए हैं, लेकिन आज भी मनु 1972 के हिट सोल मकोसा के लिए जाने जाते हैं। मनु ने पेरिस के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके म्यूजिक पब्लिशर Thierry Durepaire ने दी। इसके साथ ही मनु के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक मनु की मौत की वजह कोविड 19 संक्रमण रहा।

फेसबुक पेज के मुताबिक मनु का अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया जाएगा और भविष्य में जब भी मुमकिन हो पाएग तब उनकी ट्रिब्यूट दिया जाएगा। मनु की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें