फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beyoncé की एल्बम ब्लैक इज किंग को एडेल ने किया सपोर्ट, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Mon, 03 Aug 2020 07:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

15 ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली गायिका एडेल इन दिनों अपने वजन कम होने की वजह चर्चा में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका नया लुक छाया रहता है। लोग अक्सर एडेल ने उनकी फिटनेस जर्नी लेकर सवाल पूछते हैं। हाल ही में एडेल ने Beyoncé की एल्बम ब्लैक इज किंग का समर्थन किया। 

विज्ञापन



एडेल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए एल्बम का समर्थन किया। इसमें वो भूरे रंग की टॉप के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए एडेल ने लिखा, हमेशा धन्यवाद रानी अपनी कला के माध्यम से हम सभी को इतना प्यार महसूस कराने के लिए।

बीते शुक्रवार को Beyoncé ने अपने ब्लैक इज किंग से आधिकारिक वीडियो जारी किया, जो कि 2019 के एल्बम द लायन किंग पर आधारित है। ये गाना इन दिनों खूब छाया हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि एडेल ने अपने 32वें जन्मदिन पर कम वजन के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर सभी को चौंका दिया था। एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें