फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना बंदूक से पुलिस को डराना चाहती थी एक्ट्रेस, मजाक-मजाक में हो गई मौत

Sat, 01 Sep 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वसीना
विज्ञापन

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस वनीसा मार्केज की मजाक-मजाक में जान चली गई । वनीसा ने कैलिफोर्निया की पुलिस को खिलौना बंदूक दिखाकर डराना चाहा । पुलिस ने हवा में फायरिंग की और इसमें वनीसा की मौत हो गई । 50 साल की वनीसा लंबे समय से बीमार थीं ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुरुवार को पूछताछ के लिए वनीसा के साउथ पासाडेना स्थित घर पर पहुंची थी । जहां पुलिस और वनीसा के बीच तकरीबन 1.5 घंटे तक बातचीत चली । इसी दौरान वनीसा ने अपनी खिलौना बंदूक निकाल कर पुलिस पर तान दी । 

पुलिस को लगा कि बंदूक असली है इसलिए उन्होंने फायरिंग कर दी । गोली मारे जाने के बाद पुलिस को पता चला कि वनीसा के हाथ में मौजूद बंदूक असल में एक खिलौना थी । वनीसा साल 2005 से ही बीमार थीं । 
विज्ञापन


उन्हें भारी डिप्रेशन की समस्या थी और बाद में उन्हें ओसीडी और शॉपिंग एडिक्शन भी हो गया था । इस बात का खुलासा वनीसा ने साल 2005 में आई एक टीवी सीरीज 'इंटरवेंशन' में किया था । माना जा रहा था कि इस शो के बाद वो अपनी मानसिक दिक्कतों से निजात पा लेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ ।

सीबीएस लोकल की एक खबर के मुताबिक एक पड़ोसी ने ही पुलिस को यह खबर दी थी कि वनीसा की मानसिक हालत पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गई है । वनीसा सबसे पहले 1988 में आई टीचर ड्रामा फिल्म स्टैंड एंड डेलिवर में दिखी थीं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें