अभिनेत्री रचेल वीज महसूस करती हैं कि बड़े पर्दे पर अभिनेताओं की तुलना में अभिनेत्रियां ज्यादा आकर्षक दिखती हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रचेल कहती हैं, "अभिनय की दुनिया अलग है। मुझे लगता है कि पर्दे पर पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगती हैं। लोग जेना रोलैंड्स, जुलिएट बिनोके व केट ब्लैंचेट को पसंद करते हैं।" रचेल ने डेनियल क्रेग से विवाह किया है।
उन्होंने कहा, "जब आप अभिनेताओं के साथ काम करती हैं तो वे आपको आकर्षक नहीं लगते। उदाहरण के तौर पर 'द ममी' के ब्रेनडन फ्रेसर को लीजिए। वह एक्शन हीरो के रूप में बहुत अच्छे हैं। वास्तव में वह बहुत सभ्य हैं। वह फिल्म में कुछ रहस्यमयी से दिखते हैं। ऐसा लगता है, जैसे उनके दिमाग में बहुत कुछ है।"