तीन साल पहले फिल्म रूम के लिए बेस्ट एक्टर-फीमेल का ऑस्कर जीतने वाली ब्री लारसन अपने हर किरदार के लिए जी जान से मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं और, कैप्टन मारवेल के लिए उनकी जो फ्लाइट ट्रेनिंग हुई है, उसे याद करते ही अब भी उनके तोते उड़ जाते हैं।
वह कहती हैं, ‘इस रोल के लिए फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान जो कुछ हुआ उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। मैने इस दौरान खूब उल्टियां की और जो पायलट हमारे साथ थे, वह कह रहे थे कि सबके साथ ऐसा होता है लेकिन कोई इसके बारे में बताता नहीं है लेकिन, मुझे इसके बारे में बात करने में किसी तरह की शर्म महसूस नहीं होती।
ये हैरतअंगेज अनुभव रहा और जब हम वापस सेट पर लौटे और जब इसी तरह के सीन्स कृत्रिम माहौल में शूट होने शुरू हुए तो मुझे समझ आया कि ये तो वही फीलिंग है जो मुझे फ्लाइट ट्रेनिंग में हुई थी। तो मेरा यही कहना है कि अनुभव कैसा भी हो अगर हम इसमें भी कुछ अच्छा समझ पाए तो यही बारीकियां हमें मजबूत बनाती हैं और आने वाली चुनौती के लिए तैयार करती हैं।’