'एलीयस' और 'टाइटैनिक' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर कनाडाई अभिनेता विक्टर गार्बर ने उनके समलैंगिक होने की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि की है। वेबसाइट 'डिजिटलस्पाय डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विक्टर के विकिपीडिया पेज पर लिखा है कि वह न्यूयार्क में अपने साथी रेनर एंड्रीसेन के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
विक्टर ने कहा है कि मैं वास्तव में इस सम्बंध में बात नहीं करना चाहता, लेकिन हर कोई यह जानता है। तो मैं यह सबको बता रहा हूं कि 'हां मैं गे हूं'। 63 वर्षीय विक्टर अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं, जिन्होंने अपनी समलैंगिकता को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। उनसे पहले अभिनेत्री जोडी फोस्टर इसी समारोह में अपनी समलैंगिकता के सम्बंध में बयान दे चुकी हैं।