फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता सैम लॉयड का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन

Sun, 03 May 2020 07:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sam Lloyd - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता सैम लॉयड का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया है। उन्हें मेडिकल कॉमेडी-ड्रामा शो ‘स्क्रब्स’ में वकील टेड बकलैंड के किरदार के लिए जाना जाता है। बता दें जनवरी 2019 में लॉयड को मस्तिष्क ट्यूमर और कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी मिली थी। यह कैंसर उनके फेफड़ों, जबड़े, लीवर और रीढ़ तक फैल गया था। तब से ही उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता को याद करते हुए, 'स्क्रब्स' के निर्माता बिल लॉरेंस ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज सैम लॉयड के बारे में बहुत सोच रहा हूं। सच में एक सज्जन पुरुष। उन्हें कई लोग याद करेंगे।'


टेलीविजन और फिल्म में अपने तीन-दशक के करियर के दौरान लॉयड ने डेसपरेट हाउस वाइव्स, सीनफेल्ड, मॉडर्न फैमिली, Malcolm In The Middle and Shameless जैसे शो में अभिनय किया।
विज्ञापन


अभिनेता जैच ब्राफ ने लिखा- सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके साथ काम करने की मुझे खुशी है। आपके जैसा कोई दयालु आदमी नहीं हो सकता था। मैं हमेशा आपके साथ बिताए समय को याद करूंगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें