फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फ्रैंकनस्टाइन’ फिल्म के मेकओवर में जैकब एलोर्डी को लगे 10 घंटे, एक्टर का वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

Tue, 11 Nov 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jacob Elordi Frankenstein Movie Makeover: जैकब एलोर्डी के डेडिकेशन के फैंस कायल हो चुके हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के अपने किरदार के लिए मेकओवर करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
जैकब एलोर्डी - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थिएटर के बाद हाल ही में ओटीटी पर फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ रिलीज हुई। फिल्म में जैकब एलोर्डी ने एक खास किरदार निभाया, जिसके मेकओवर के लिए उन्हें लगभग 10 घंटे तक का समय लगता था। सोशल मीडिया पर उनके मेकओवर का वीडियो वायरल है, इस पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। 

जैकब एलोर्डी का मेकओवर वीडियो वायरल 

विज्ञापन

फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ नेटफ्लिक्स पर हाल ही में स्ट्रीम हुई। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर ही जैकब एलोर्डी के मेकओवर का वीडियो शेयर किया गया। इसमें वह प्रोस्थेटिक मेकअप करवा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 10 घंटे तक यह मेकअप चलता था। वायरल वीडियो के आखिर में भी वह फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के मॉन्स्टर के रूप में सामने आते हैं। मेकओवर के दौरान वह कभी किताब पढ़ते हैं, कभी फोन चलाते हैं। इसी डेडिकेशन के फैंस कायल हो गए। 
 


 

यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
जैकब एलोर्डी के मेकओवर को देखते फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। जैकब और मेकओवर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म और उनके किरदार को सराहा है, फिल्म को साल की बेस्ट मूवी कहा। कई लोगों ने मेकअप करने वाली टीम की तारीफ की। एक यूजर्स ने तो कहा कि वह ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के प्यार में पड़ चुकी है। कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी भी एक्टर जैकब के लिए शेयर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें