फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरी पॉटर के शूटिंग सेट पर हुआ था हादसा, मौत के मुंह से बाल-बाल बचे डेनियल रेडक्लिफ; सुनाया डरावना किस्सा

Fri, 20 Feb 2026 07:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harry Potter Actor Daniel Radcliffe: ‘हैरी पॉटर’ से मशहूर हुए डेनियन रेडक्लिफ ने हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया। फिल्म के सेट पर उनके साथ एक डरावना हादसा हुआ था? 
विज्ञापन
हैरी पॉटर के दिखे थे डेनियल रेडक्लिफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हैरी पॉटर’ फिल्म के एक्टर डेनियल रेडक्लिफ 36 साल के हो चुके हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने इस फिल्म के कई पार्ट किए। हाल ही में एक्टर ने एक डरावना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि ‘हैरी पॉटर’ फिल्म के सेट पर वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे। जानिए, क्या हुआ था? 

इस वजह से हुआ हादसा  

विज्ञापन

हाल ही में शॉन इवांस के टॉक शो ‘हॉट वन्स’ में डेनियन रेडक्लिफ ने बताया कि वह ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की एक फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' के लिए अंडरवॉटर डाइव की ट्रेनिंग ले रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ट्रेनर ट्रेनिंग देता था। एक दिन वह ट्रेनर के साथ पानी के अंदर थे। तब डेनियल ने जो सेफ्टी रेगुलेटर मुंह पर पहना था, उसे हटाने से पहले सांस नहीं ली। यही बड़ी गलती थी। इससे उनकी सांस रुक सकती थी। यह देखकर ट्रेनर नाराज हुआ। ट्रेनर ने डेनियल से कहा, 'तुम यह गलती दोबारा नहीं करोगे।’ 

छह हफ्ते तक की थी अंडरवाॅटर ट्रेनिंग 
डेनियल ने यह भी बताया कि उन्होंने 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' के लिए छह हफ्ते तक अंडरवॉटर ट्रेनिंग ली थी। फिल्म में जब यह सीन दर्शकों ने देखा तो इसे खूब पसंद किया था। बता दें कि डेनियल रेडक्लिफ ने 2001 से 2011 तक आठ हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों में लीड रोल निभाया था। 

अब सीरीज के तौर पर भी रिलीज हो रही है ‘हैरी पॉटर’

विज्ञापन

जल्द ही ‘हैरी पॉटर’ फिल्म एक सीरीज के तौर पर भी सामने आएगी। इसमें नए बच्चे मुख्य किरदार निभाएंगे। नए किरदारों को निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट को डेनियल ने शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें