फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने किया सोशल मीडिया एडिक्शन का खुलासा; कहा- 'समय बर्बाद होने का होता है पछतावा'

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andrew Garfield On Social Media Addiction: हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने हाल ही में माना कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सोशल मीडिया की उनको लत है।
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम हैंडल है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वे भी उतने ही एक्टिव हैं, जितना कि कोई अन्य। इतना ही नहीं, उन्होंने माना कि कई बार इंस्टाग्राम पर नोटिफिकेशंस उन्हें डराते हैं। 

विज्ञापन

बोले- 'मुझे सोशल मीडिया की लत'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'अमेजिग स्पाइडर-मैन' स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने 'वैरायटी' के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया की लत है और यह कोई गर्व करने वाली बात नहीं है। 

एंड्रयू गारफील्ड ने क्या कहा?
  • गारफील्ड ने कहा, 'सोशल मीडिया का मैं भी उतना ही आदी हूं, जितना कोई और हो सकता है। 
  • मेरे स्क्रीन टाइम के नोटिफिकेशन मुझे बहुत डरावने लगते हैं। 
  • ऐसा लगता है जैसे मैंने वे सारे घंटे बिना किसी काम के बर्बाद कर दिए। 
  • यह सच में बहुत गुस्सा दिलाने वाली बात है, क्योंकि इन इच्छाओं पर हमारा उतना कंट्रोल नहीं है जितना होना चाहिए और इसे जान-बूझकर ऐसा ही बनाया गया है। गारफील्ड ने कहा, जब आप इस पर गौर करते हैं, तो यह काफी परेशान करने वाली बात लगती है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर क्या देखते हैं गारफील्ड?
एक्टर ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम फीड अजीब सिरेमिक्स और जापानी तरह के बहुत सारे कारीगरों से जुड़े कंटेंट से भरा हुआ है। अपने मोबाइल फोन की लत के बारे में बात करते हुए गारफील्ड ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को कभी न कभी अपने फोन को तोड़ने या उन्हें जंगल या समुद्र में फेंक देने का मन किया होगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यह किसी न किसी तरह हमारी जिंदगी हमसे छीन रहा है'।
एक्टर ने आगे कहा, 'मैं भी दूसरों से अलग नहीं हूं। मैंने सुना है और मुझे यह सच भी लगता है कि अगर आप अपना फोन दूसरे कमरे में रख दें, तो इससे काफी मदद मिलती है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें