हॉलीवुड फिल्म The Witches के सेट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान दो क्रू मेंबर के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान एक ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12.35 बजे वार्नर ब्रॉस स्टूडियो की है। घटना के बाद चाकू से हमले घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों की मानें तो वार्नर ब्रॉस स्टूडियो में काम करने वाले ये दोनों शख्स एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे। बात करें फिल्म The Witches की तो इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट ज़ेमेकिस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म The Witches मशहूर लेखक रोआल्ड डाल के उपन्यास पर आधारित है।