कहां होगा अवॉर्ड शो?
98वां अकादमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के लॉस एंजेलिस स्थित मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह पर टिकी हुई हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में ‘सिनर्स’ का दबदबा, 16 कैटेगरी में नाम हासिल कर रचा इतिहास
कौन करेगा होस्ट?
इस बार समारोह को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे, जिनकी मौजूदगी से शो को चार-चांद लगने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ें: Oscar 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को ऑस्कर में मिले 13 नॉमिनेशन; लियोनार्डो का अभिनय ही नहीं, कहानी भी है खास
क्या होगी टाइमिंग?
भारत में टाइम डिफरेंस की वजह से दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। अमेरिका में इसका प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा, जबकि इसे हुलु (Hulu) पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। दुनियाभर के एंटरटेनमेंट लवर इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Oscars: शुरू हुई ऑस्कर 2026 की तैयारियां, प्रियंका होंगी खास आकर्षण; 'सिनर्स' और 'वन बैटल..' के बीच कड़ी टक्कर
भारत से यह एक्ट्रेस होंगी शामिल
इंडियन फैंस के लिए इस बार का ऑस्कर और भी खास है क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। वह मंच पर विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी।
उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐन हैथवे जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे भी मंच पर नजर आएंगे, जिससे इस साल का शो और भी ग्लैमरस होने की उम्मीद है।
इन फिल्मों पर सबकी नजरें
नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार फिल्म ‘सिनर्स’ सबसे आगे मानी जा रही है। इस फिल्म को करीब 16 नॉमिनेशन मिले हैं और यह कई बड़ी कैटेगरी में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इसके अलावा ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को भी लगभग 13 नॉमिनेशन मिले हैं और यह भी अवॉर्ड रेस में काफी आगे बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: ‘सिनर्स’ के रिकॉर्ड से लेकर प्रियंका चोपड़ा के प्रेजेंटर बनने तक, जानिए इस बार ऑस्कर में क्या कुछ होगा खास?
बेस्ट पिक्चर की रेस में कई बड़ी फिल्में
वहीं ‘फ्रैंकेंस्टाइन’, ‘मार्टी सुप्रीम’, ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’, ‘हैमनेट’, ‘बुगोनिया’, ‘एफ1’, ‘द सीक्रेट एजेंट’ और ‘ट्रैन ड्रीम्स’ जैसी फिल्में भी अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन के साथ चर्चा में बनी हुई हैं। खास तौर पर बेस्ट पिक्चर की रेस इस बार काफी दिलचस्प मानी जा रही है, क्योंकि कई बड़ी और चर्चित फिल्में इस कैटेगरी में शामिल हैं।
कुल मिलाकर इस साल ऑस्कर में बड़े बजट की फिल्मों के साथ-साथ अलग और दमदार कहानियों वाली फिल्मों का भी दबदबा देखने को मिल रहा है, जिससे अवॉर्ड्स की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।