फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy Nominations 2025: 11 नामांकनों के साथ शीर्ष पर रहीं बेयोंसे, दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे ये दिग्गज

Fri, 08 Nov 2024 11:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों को एलान कर दिया गया है। 11 नामांकनों के साथ बेयोंसे शीर्ष पर हैं। ग्रैमी पुरस्कार समारोह रविवार, 2 फरवरी 2025 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा।
विज्ञापन
67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स - फोटो : एक्स- @RecordingAcad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों की घोषणा की 8 नवंबर को कर दी गई। इस बार भी पुरस्कार पाने वालों की रेस में कई बड़े नाम हैं। एल्बम, गाने और रिकॉर्ड ऑफ द ईयर सहित 11 नामांकनों के साथ बेयोंसे इस सूची में शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन

दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे ये सितारे

इलिश, केंड्रिक लैमर, पोस्ट मेलोन और चार्ली एक्ससीएक्स सात-सात नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि टेलर स्विफ्ट, चैपल रोआन और सबरीना कारपेंटर छह-छह नामांकनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, लिवरपूल के एक छोटे से ग्रुप ने भी इस बार बड़ा कारनामा कर दिखाया है। द बीटल्स का गाने 'नाऊ एंड देन' नामांकन पाने में कामयाब रहा है। 


एल्बम ऑफ द ईयर पुरस्कार की जंग दिलचस्प

प्रतिष्ठित एल्बम ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए बेयोंस का काउबॉय कार्टर, स्विफ्ट का द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट, कारपेंटर का शॉर्ट एन स्वीट, इलिश का हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट, चार्ली एक्ससीएक्स का ब्रैट, जैकब कोलियर का डीजेसी वॉल्यूम 4, आंद्रे 3000 का न्यू ब्लू सन और चैपल रोआन का द राइज एंड फॉल ऑफ ए मिडवेस्ट प्रिंसेस इस बार नामांकित है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा ग्रैमी जीत चुकी हैं बेयोंसे

ट्रेलर स्विफ्ट के पास अब तक 14 ग्रैमी में से चार एल्बम ऑफ द ईयर अवॉर्ड हैं , पिछले साल मिडनाइट्स के लिए पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने  फ्रैंक सिनात्रा, स्टीवी वंडर और पॉल साइमन को पीछे छोड़ दिया था। वहीं, बेयोंसे ने अब तक सबसे अधिक 32 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, चार नामांकन के बावजूद वह कभी एल्बम पुरस्कार नहीं जीत सकी हैं।


सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए कड़ी टक्कर

सॉन्ग ऑफ द ईयर, यानी गीतकार के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा में शबूजी का ए बार सॉन्ग (टिप्सी), इलिश का बर्ड्स ऑफ ए फेदर, लेडी गागा और ब्रूनो मार्स का डाई विद ए स्माइल, स्विफ्ट फीट पोस्ट मेलोन का फोर्टनाइट, रोआन का गुड लक बेब, केंड्रिक लैमर का नॉट लाइक अस, कारपेंटर का प्लीज प्लीज प्लीज और बेयोंसे का टेक्सास होल्ड 'एम हैं।


किसे मिलेगा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड का पुरस्कार?

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के लिए नामांकितों में द बीटल्स का नाउ एंड देन, बेयोंस का टेक्सास होल्ड 'एम, सबरीना कारपेंटर का एस्प्रेसो, चार्ली एक्ससीएक्स का 360, इलिश का बर्ड्स ऑफ ए फेदर, लैमर का नॉट लाइक अस, रोआन का गुड लक बेब और स्विफ्ट का फोर्टनाइट शामिल हैं। 


कौन होगा सर्वश्रेष्ठ नया कलाकार?

इस बार सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार पुरस्कार के लिए बेन्सन बून, सबरीना कारपेंटर, डोएची, ख्रुआंगबिन, रे, चैपल रोआन, शबूजी और टेडी स्विम्स को नामांकित किया गया है। आगामी ग्रैमी पुरस्कार समारोह रविवार, 2 फरवरी 2025 को लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना से आयोजित किया जाएगा। समारोह पैरामाउंट+ पर स्ट्रीम होगा। 
Athiya-Rahul: आलिया से लेकर सोनाक्षी तक, प्रेग्नेंसी के एलान के बाद इन सितारों ने दी अथिया-केएल राहुल को बधाई

विज्ञापन

एल्बम ऑफ द ईयर

आंद्रे 3000 - न्यू ब्लू सन

बेयोंसे - काउबॉय कार्टर

बिली इलिश - हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट

चैपल रोआन - द राइज़ एंड फॉल ऑफ ए मिडवेस्ट प्रिंसेस

चार्ली एक्ससीएक्स - ब्रैट

जैकब कोलियर - डीजे वॉल्यूम 4

सबरीना कारपेंटर - शॉर्ट एन स्वीट

टेलर स्विफ्ट - द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर

द बीटल्स - नाउ एंड दैन

बेयोंसे - टेक्सास होल्ड 'एम

बिली इलिश - बर्ड्स ऑफ ए फेदर

चैपल रोआन - गुड लक, बेब!

चार्ली एक्ससीएक्स - 360

केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस

सबरीना कारपेंटर - एस्प्रेसो

टेलर स्विफ्ट फीचरिंग पोस्ट मेलोन - फोर्टनाइट


सॉन्ग ऑफ द ईयर

शबूजी - ए बार सॉन्ग (टिप्सी)

बिली इलिश - बर्ड्स ऑफ ए फेदर

लेडी गागा और ब्रूनो मार्स - डाई विद ए स्माइल

टेलर स्विफ्ट - फोर्टनाइट (फीट. पोस्ट मेलोन)

चैपल रोआन - गुड लक, बेब!

केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस

सबरीना कारपेंटर - प्लीज प्लीज प्लीज

बेयोंसे - टेक्सास होल्ड 'एम



सर्वश्रेष्ठ नया कलाकार

बेन्सन बून

सबरीना कारपेंटर

डोइची

ख्रुआंगबिन

रेये

चैपल रोआन

शबूजी

टेडी स्विम्स


सर्वश्रेष्ठ पॉप सोलो परफॉरमेंस

बेयोंसे - बॉडीगार्ड

सबरीना कारपेंटर - एस्प्रेसो

चार्ली एक्ससीएक्स - एप्पल

बिली इलिश - बर्ड्स ऑफ ए फेदर

चैपल रोआन - गुड लक, बेब!


सर्वश्रेष्ठ पॉप जोड़ी/समूह प्रदर्शन

ग्रेसी अब्राम्स फीट. टेलर - अस

बेयोंसे फीचरिंग पोस्ट मेलोन - लेवी की जींस

चार्ली एक्ससीएक्स और बिली इलिश - गेस

एरियाना ग्रांडे, ब्रांडी और मोनिका - द बॉय इज माइन

लेडी गागा और ब्रूनो मार्स - डाई विद ए स्माइल


सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम

कॉमन और पीट रॉक - द ऑडिटोरियम वॉल्यूम 1

डोएची - एलीगेटर बाइट्स नेवर हील

एमिनेम - द डेथ ऑफ स्लिम शेडी (कूप डी ग्रेस)

फ्यूचर और मेट्रो बूमिन - वी डोंट ट्रस्ट यू

जे कोल - माइट डिलीट लेटर


सर्वश्रेष्ठ रैप परफॉरमेंस

कार्डी बी - इनफ (मियामी)

कॉमन और पीट रॉक फीचरिंग पॉसडनुओस - व्हेन द सन शाइन्स अगेन

डोएची - निसान अल्टिमा

एमिनेम - हुडिनी

फ्यूचर, मेट्रो बूमिन और केंड्रिक लैमर - लाइक दैट

ग्लोरिला - यस ग्लो!

केंड्रिक लैमर - नॉट लाइक अस


सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम

बेयोंसे - काउबॉय कार्टर

पोस्ट मेलोन - एफ-1 ट्रिलियन

केसी मुसग्रेव्स - डीपर वेल

क्रिस स्टेपलटन - हायर

लैनी विल्सन - व्हर्लविंड


सर्वश्रेष्ठ कंट्री सोलो परफॉरमेंस

बेयोंसे - 16 कैरिज

क्रिस स्टेपलटन - इट टेक्स अ वूमन

जेली रोल - आई एम नॉट ओके

केसी मुसग्रेव्स - द आर्किटेक्ट

शबूज़ी - ए बार सॉन्ग (टिप्सी)

सर्वश्रेष्ठ रॉक एल्बम

द ब्लैक क्रोज - हैप्पीनेस बास्टर्ड्स

फॉनटेन्स डीसी - रोमांस

ग्रीन डे - सेवियर्स

आइडल्स - टैंगक

पर्ल जैम - डार्क मैटर

द रोलिंग स्टोन्स - हैकनी डायमंड्स

जैक व्हाइट - नो नेम


सर्वश्रेष्ठ रॉक परफॉर्मेंस

द बीटल्स - नाउ एंड दैन

द ब्लैक कीज़ - ब्यूटीफुल पीपल (स्टे हाई)

ग्रीन डे - द अमेरिकन ड्रीम इज़ किलिंग मी

आइडल्स - गिफ्ट हॉर्स

पर्ल जैम - डार्क मैटर

सेंट विंसेंट - ब्रोकन मैन


सर्वश्रेष्ठ आर एंड बी एल्बम

क्रिस ब्राउन - 11:11 (डीलक्स)

लाला हैथवे - वैंटाब्लैक

मुनी लॉन्ग - रिवेंज

लकी डे - एल्गोरिद्म

उशर - कमिंग होम


सर्वश्रेष्ठ आर एंड बी परफॉर्मेंस

क्रिस ब्राउन - रेसिडुअल्स

कोको जोन्स - हियर वी गो (उह ओह)

जेने ऐको - गाइडेंस

मुनी लॉन्ग - मेड फॉर मी (बीईटी पर लाइव)

एसजेडए - सैटर्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें