फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन-एडवेंचर को पसंद करते हैं तो जरूर देखें हॉलीवुड की ये 6 फिल्में

Mon, 19 Nov 2018 03:34 PM IST
आनंद कश्यप, अमर उजाला
विज्ञापन
‪‪Avengers Infinity War‬ - फोटो : file photo
विज्ञापन
इन दिनों हॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्म एवेंजर्स चर्चा में है। कई सारे सुपरहीरोज से भरपूर इस फिल्म के अभी तक तीन सीक्वल रिलीज हुए हैं। इसकी सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। फिल्म के शानदार एक्शन की हर कोई तारीफ करता है। इस फिल्म में मार्वल स्टूडियो के लगभग सभी सुपरहीरो हैं।
विज्ञापन


एवेंजर्स का चौथा सीक्वल अगले साल तक रिलीज होने वाला है। इसको लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं,लेकिन खास बात यह है कि केवल एवेंजर्स फिल्म सीरीज ही ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें दमदार एक्शन दिखाई देता हो, ऐसी कई हॉलीवुड फिल्म हैं जो अपने एक्शन की वजह से सदाबहार रही हैं, या यूं कहें कि ऐसी फिल्में जिन्हें किसी भी समय देखा जाए तो हमेशा पसंद आती हैं। तो आइए आज हम आपको हॉलीवुड की ऐसी ही कुछ खास फिल्मों के बारे में बताते हैं जो हमेशा से अपने एक्शन के लिए चर्चा में रही हैं। 

फास्ट एंड फ्यूरियस 
हॉलीवुड की यह सीरीज काफी चर्चित और सुपरहिट हैं। इस सीरीज की अभी तक 8 फिल्में आ चुकी हैं,जिसमें से ज्यादातर फिल्में न केवल सुरपहिट रही हैं, बल्कि फास्ट एंड फ्यूरियस की सीरीज ने हर बार बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी है। फास्ट एंड फ्यूरियस का पहला भाग साल 2001 में आया था,जबकि इसकी आखिरी फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में हॉलीवुड कलाकार विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं। कार की स्पीड के साथ एक्शन किसी भी दर्शक को दिल को जीतने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

The Matrix - फोटो : social media
इक्वलाइजर
यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम आदमी की भूमिका निभाने वाले डेंजल वॉशिंगटन का हैरतअंगेज एक्शन आपके दिल की धड़क बढ़ा देगा। इस फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। यह फिल्म जिस समय रिलीज हुई उस समय इसने अपने एक्शन से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबरों की मानें तो जल्द ही इक्वलाइजर का सीक्वल आने वाला है। 

द मैट्रिक्स
यह फिल्म सीरीज भी हॉलीवुड सिनेमा की ऐसी सीरीज है जिसके एक्शन सीन आपको दिल को जीत लेंगे। खतरनाक एक्शन फिल्म को बेहद खास बनाता है। इस सीरीज की शुरुआत साल 1999 में फिल्म द मैट्रिक्स से हुई थी। इसके साल फिल्म के 3 और सीक्वल बने जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म मैट्रिक्स सीरीज में कियानू रीव्स मुख्य भूमिका में रहे हैं। 
 

स्पेशल: बॉन्ड फिल्मों में 7 बार OO7 बने रोजर मूरे, भारत से था खास रिश्ता - फोटो : file photo
जेम्स बॉन्ड
जेम्स बॉन्ड सीरीज हॉलीवुड सिनेमा की सबसे पुरानी सीरीज में से एक है। यह सीरीज साल 1962 से चली आ रही है। अब तक जेम्स बॉन्ड की कुल 26 फिल्म आ चुकी हैं। फिल्म की खास बात यह रही है कि इसमें मुख्य किरदार भले बदलता रहा है लेकिन फिल्म का सस्पेंस और एक्शन हमेशा से शानदार रहा है। जेम्स बॉन्ड के पूरी दुनिया में फैंस हैं। 

डाई हार्ड
डाई हार्ड फिल्म सीरीज में हॉलीवुड की चर्चित और हिट है। सीरीज की शुरुआत निर्देशक जॉन मैकटीरन ने की थी। डाई हार्ड की पहली फिल्म साल 1988 में आई थी, दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। इसके बाद डाई हार्ड के चार सीक्वल बने जोकि सुपरहिट रहे। इसक फिल्म में एक्टर जॉन मैक्केन मुख्य भूमिका में हैं। डाई हार्ड का आखिरी सीक्वल साल 2013 में रिलीज हुआ था।

 
विज्ञापन

Tom Cruise, Mission Impossible Fallout - फोटो : file photo
मिशन इम्पॉसिबल
यह भी हॉलीवुड की काफी पुरानी फिल्म सीरीज है। अब तक इस फिल्म के 6 सीक्वल रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इस फिल्म में टॉम क्रूज मुख्य भूमिका में रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज के हैरान कर देने वाले ज्यादातर एक्शन सीन टॉम क्रूज द्वारा गढ़े और फिल्माए गए हैं, जिससे यह फिल्म और भी ज्यादा खास हो जाती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें